कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में जीत का दिया मंत्र

बागेश्वर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करते हुए मिशन 2020 के लिए एकजुटता की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में जीत का दिया मंत्र
कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में जीत का दिया मंत्र

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करते हुए मिशन 2022 के लिए एकजुटता की अपील की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक में जिले की आठों मंडलों में होने वाली कार्यसमिति की तिथियां तय की गई। बैठकों की सफलता के लिए मौके पर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में सेवा ही संगठन तथा किसान अन्न योजना पर चर्चा की गई। साथ ही टीकाकरण बेहतर कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर दोनों विधायकों ने अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की चर्चा की। सरकार के माध्यम से चलाई जा रही वात्सल्य योजना, विकलांग पेंशन, गरीब कल्याण आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के लिए सक्रिय होने को कहा गया।

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि एकबार फिर बहुमत से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। जनता यह तय कर चुकी है कि वह विकास और जनहित करने वालों के साथ है। सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए अभी से जुटें। गांव-गांव जाकर पार्टी की रीति-नीति से जनता को अवगत कराएं और पार्टी से जोड़े। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल, गोविद दानू, शेर सिंह गढि़या, हेमा बिष्ट, पुष्पा देवी, चंदन राम दास, सविता नगरकोटी, डा. राजेंद्र परिहार, मनोज ओली, प्रकाश साह, शेर सिंह बिष्ट समेत विभिन्न मंडलों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी