टीएचआर बांटने में बनाए रखें शारीरिक दूरी

बागेश्वर में आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 10:09 PM (IST)
टीएचआर बांटने में बनाए रखें शारीरिक दूरी
टीएचआर बांटने में बनाए रखें शारीरिक दूरी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम की जानकारी प्रदान की गई। कार्यकर्ताओं की भूमिका इस समय महत्वपूर्ण है। उन्हें स्वयं की सुरक्षा के साथ ही ग्रामीणों को भी सोशल दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करना है।

शहर से सटे गांव में रविवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि वह स्वयं की सुरक्षा करेंगे। तभी गांव-गांव जाकर जिले की गर्भवती, धात्री और कमजोर बच्चों को टेक होम राशन बांट सकेंगे। यह राशन आज से बंटना भी शुरू हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में लोगों को जाने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता और सहायिका पात्रों के घर पर पौष्टिक राशन पहुंचाएंगी। डीएम रंजना राजगुरु के आदेश के बाद टेक होम राशन वितरण में सावधानी भी बरतनी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने हाथ साबुन से साफ करने हैं। इसके अलावा सोशल दूरी बनाए रखनी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 15 हजार बच्चों और चार हजार गर्भवती, धात्री महिलाओं को प्रत्येक माह पांच तारीख तक टीएचआर बांटना है। लॉकडाउन की वजह से इस बार पांच से दस तारीख तक ही टीएचआर बांट सकेंगे।

chat bot
आपका साथी