नगर में घूम रहे सांड से खाकी भी लगी घबराने

बागेश्वर नगर में आवारा जानवर आम जनता के लिए खतरे का सबब बने हैं। नगर में घूम रहा एक सांड इन दिनों खाकी वर्दी से गुस्से में है। डयूटी कर रहे जवान इसे देखकर भागते हैं वहीं सांड खाकी को देखकर गुस्सा हो जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 05:37 PM (IST)
नगर में घूम रहे सांड से खाकी भी लगी घबराने
नगर में घूम रहे सांड से खाकी भी लगी घबराने

जासं, बागेश्वर : नगर में आवारा जानवर आम जनता के लिए खतरे का सबब बने हैं। नगर में घूम रहा एक सांड इन दिनों खाकी वर्दी से गुस्से में है। डयूटी कर रहे जवान इसे देखकर भागते हैं, वहीं सांड खाकी को देखकर गुस्सा हो जाता है। गत दिनों इस सांड के हमले से एक पुलिस का जवान बाल-बाल बचा। नगर व आसपास के इलाकों में लंबे समय से आवारा जानवरों का आतंक परेशानी का सबब बना रहता है। समय-समय पर नगर पालिका जानवरों को गो-सदन भेजती रहती है। इन दिनों नगर में सांड का आतंक बना है। इनसे राहगीरों, दोपहिया वाहनों को हमेशा खतरा बना रहता है, वहीं कई बार नगर में जाम लगने का प्रमुख कारण सांड ही होता है। इन दिनों एक सांड पुलिस कर्मियों का दुश्मन बना है। यह सांड खाकी को देखकर ही भौं चढ़ा लेता है तथा कई बार उन पर हमले पर उतारू हो रहा है। इस सांड को देखते ही खाकी के जवान घबरा जाते हैं। गत दिवस दुग बाजार में शाम के समय गश्त कर रहे एक पुलिस के जवान पर अचानक हमला कर दिया। तो खाकी से नाराजगी की यह है वजह खाकी से नाराजगी की वजह यह मानी जा रही है कि विगत दिनों इस सांड की पीठ में चोट लगी थी। चोट में कीड़े पड़ने लगे थे। पुलिस के जवान ने देखा तो उसका दिल पसीज गया तथा सांड के घाव पर दवा छिड़क दी। इससे कुछ देर तक सांड को जलन हो गई। दवा से सांड का घाव तो सही हो गया, लेकिन उस दिन से वह खाकी को देखकर बौखला जा रहा है।

जानवरों को बाजार में छोड़ने वालों के खिलाफ पालिका कारवाई करती रही है। शीघ्र ही नगर में घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़कर गो-सदन भेजने की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश खेतवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका

chat bot
आपका साथी