प्रेसर कुकर में बन रहे भोजन से झुलसी बानी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: चूल्हे पर रखे प्रेसर कुकर से छेड़छाड़ करना एक बालिका को म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 03:23 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 03:23 PM (IST)
प्रेसर कुकर में बन रहे भोजन से झुलसी बानी
प्रेसर कुकर में बन रहे भोजन से झुलसी बानी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: चूल्हे पर रखे प्रेसर कुकर से छेड़छाड़ करना एक बालिका को महंगा पड़ा। प्रेसर कुकर का ढक्कन खुलने से बन रहा भोजन उसी के ऊपर गिर गया और वह झुलस जल गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया है। यह घटना कपकोट तहसील के बघर गांव निवासी कुंवर ¨सह की है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह आग के ऊपर प्रेसर कुकर रखा था, जिसमें दाल बन रही थी। परिवार के लोग मवेशियों को चारा आदि देने में लगे थे। बानी ने कुकर से छेड़छाड़ कर दी और उसका ढक्कर खुल गया, तेज आंच में पक रहा भोजन उसके मुंह, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गिर गया। जिससे वे झुलस गई और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि बालिका 30 प्रतिशत झुलसी है उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी