भराड़ी में जाम हुआ आम, लोग परेशान

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के भराड़ी बाजार में जाम आम हो गया है। इससे लोग रोज परेशान हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:36 PM (IST)
भराड़ी में जाम हुआ आम, लोग परेशान
भराड़ी में जाम हुआ आम, लोग परेशान

संवाद सूत्र, कपकोट: भराड़ी बाजार में जाम आम हो गया है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। व्यापारियों ने पुलिस ने बाजार को जाम मुक्त करने तथा नो इंट्री के समय आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्लाक मुख्यालय में वाहनों की संख्या लागातार बढ़ रही है, जबकि बाजार दिन-प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है। इस कारण यहां जाम आम हो गया है। त्योहार के समय इसमें और अधिक इजाफा हो जाता है। रविवार को दशहरा पर्व होने के कारण लोगों की आवाजाही अन्य दिनों से अधिक रही। इस कारण सुबह के समय भराड़ी बाजार में जाम लग गया। जाम के कारण वाहन फंस गए और लोग समय पर मंदिर तक नहीं पहुंच पाए। नो इंट्री के समय बाजार में वाहनों की भी आवाजाही जारी रही। इस कारण जाम घंटों लगा रहा। लोगों ने पुलिस से नो इंट्री वाले स्थानों पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, महेश जोशी, हरीश जोशी आदि शामिल थे।

इधर थाना प्रभारी कैलाश बिष्ट का कहना है कि मार्ग अधिक संकरा होने से जाम की स्थिति बनती है। नो इंट्री क्षेत्र में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी