पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने से नाराज जलसंस्थान मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर में उत्तराखंड जल संस्थान मजदूर संघ के कर्मचारियों ने नुमाइशखेत में प्रदर्शन कर सरकार और विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:17 AM (IST)
पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने से नाराज जलसंस्थान मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने से नाराज जलसंस्थान मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: उत्तराखंड जल संस्थान मजदूर संघ के कर्मचारियों ने नुमाइशखेत में प्रदर्शन कर सरकार और विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वे लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन उनकी कोई भी नहीं सुन रहा है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को संघ के बैनर पर कर्मचारी नुमाइखेत मैदान में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। जिस कारण उन्हें घर का खर्च चलाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने नियोजन के दौरान कर्मचारियों को वेतन जल्द देने, पीपीएफ का लाभ देने, नियोजन के दौरान कोई दुर्घटना होने पर पीड़ित कर्मचारी को तुरंत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने, पांच लाख का बीमा करने की मांग दोहराई। इसके अलावा उन्होंने कहा महंगाई के इस दौर में उन्हें जो वेतन मिलता है वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इसमें बढ़ोतरी करने की मांग की। सभा के बाद उन्होंने प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पेयजल मंत्री को भेजा। इस मौके पर संरक्षक गणेश सिंह बोरा, धरम सिंह कार्की, हरीश चद्र कंसेरी, बिशन दत्त, लाल सिंह, नंद किशोर, तारा सिंह, खीम सिंह, दयाल चंद्र, ललित सिंह, कुशी राम, मंगल सिंह, खीम सिंह, जगदीश चंद्र, पनी राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी