हार-जीत के कारण पर गहन मंथन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मतगणना के दूसरे दिन चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:36 PM (IST)
हार-जीत के कारण पर गहन मंथन
हार-जीत के कारण पर गहन मंथन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मतगणना के दूसरे दिन चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से घिरे रहे। आवासों पर चहल-पहल कम ही थी। दिन भर वह हार-जीत के कारणों पर मंथन करते हुए अपनी आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए।

नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी जिसमें निर्दल प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने बाजी मारी। मतगणना के बाद बुधवार को हारे हुए प्रत्याशी को के कारणों पर गहन मंथन करते हुए दिखे। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी कुंदन परिहार अपने घर भिटालगांव में थे। सुबह से ही कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंच रहे थे। जहां उन्होंने हार-जीत के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा के बागी और चुनावों में कांग्रेस पार्टी से अधिक वोट लाकर सबको चौंकाने वाले प्रमोद मेहता अपने वार्ड में अपने समर्थकों से मिले। उन्होंने आगामी रणनीति पर चर्चा की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल ने भी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। पार्टी के हार के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

वही कपकोट नगर पंचायत में भाजपा कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। चुनाव में कांग्रेस के गो¨वद ¨सह विजयी रहे। उन्होंने बीते मंगलवार की देर सांय चुनाव परिणाम आने के बाद ही विजयी जुलूस निकाल लिया था। बुधवार को भी उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया और नगर के विकास को लेकर चर्चाएं की। भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र के शिवालया वार्ड स्थित आवास में कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहा।

...........

जनता का निर्णय सिर आंखों पर। अब चुनाव खत्म अब आगे बहुत कुछ करना हैं। जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

-कुंदन परिहार, भाजपा प्रत्याशी

...............

नगर के लोगों से जो वादे किए थे उनके लिए अब संघर्ष करने की बारी है। नगरवासियों के साथ एक बैठक की जाएगी जिसमें समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की जाएगी।

-प्रमोद मेहता, निर्दल प्रत्याशी

chat bot
आपका साथी