सांस्कृतिक विरासत को बचाने का अभिनव प्रयोग

बागेश्वर स्थित दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम पहाड़ संस्कृति व पहचान को आगे बढ़ाने के लिए अनपुरी टी शर्ट की सफलता के बाद हूड़ी लांच की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:58 PM (IST)
सांस्कृतिक विरासत को बचाने का अभिनव प्रयोग
सांस्कृतिक विरासत को बचाने का अभिनव प्रयोग

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम पहाड़ संस्कृति व पहचान को आगे बढ़ाने के लिए दनपुरी टी-शर्ट की सफलता के बाद अब हूडी लांच की है। सांस्कृतिक विरासत को बचाने का यह अभिनव प्रयोग सबके पसंद आ रहा है।

दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम के माध्यम से हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गीतकार प्रहलाद मेहरा के ऐजा मेरा दनपुरा.. गीत वीडियो विमोचन के दौरान दानपुर हूडी भी लांच की। हूडी का निर्माण द पहाड़ी ब्रांड के सदस्य गोकुल सिंह गढ़यिा व पूनम भाकुनी ने किया है। इन्होंने ही बीते दो अक्टूबर 2019 को दनपुरी टीशर्ट का भी निर्माण किया था। पहाड़ी ब्रांड पिछले कई सालों से पहाड़ी उत्पाद टी-शर्ट, टोपी, मग, आइडी कार्ड पीवीसी इत्यादि अपने पहाड़ी ब्रांड बना रहे है। दोनों ही दानपुर के निवासी है जो दिल्ली में रहकर पहाड़ के संस्कृति को पहचान दे रहे हैं।

दानपुर म्यूजिक के जरिये स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने वाली कल्याणी पुरस्कार से सम्मानित दानुपर म्यूजिक की अध्यक्ष मीरा आर्या ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। इसके विशेष सहयोगी संतोष कुमार कर्मी, बबलू कपकोटी, पारस कोरंगा है। इसका पहला एलबम स्वर्ग भरी माया जोकि दानपुर में ही सूट करवाई गई है ताकि इलाके का नाम और इलाके को पहचान मिले। दानपुर म्यूजिक द्वारा दानपुर के पांच प्राइमरी स्कूल सुडिग लोहारखेत गांसी,जारती, शामा, गोगिना में पुस्तकालय स्थापित किए। जिसमें शिक्षाप्रद पुस्तकें तथा पठन-पाठन सामग्री हैं। सांस्कृतिक संगम सामाजिक कार्य के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे।

chat bot
आपका साथी