एचआइवी के लक्षण और कारणों की दी जानकारी

बागेश्वर में एचआइवी एड्स एवं विश्व रैबीज दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:31 PM (IST)
एचआइवी के लक्षण और कारणों की दी जानकारी
एचआइवी के लक्षण और कारणों की दी जानकारी

जासं, बागेश्वर : एचआइवी, एड्स एवं विश्व रैबीज दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एचआइवी, एड्स के लक्षणों एवं कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सोमवार को आयोजित विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने की। उन्होंने कहा कि अधिक तापमान पर बुखार, चकत्ते होना, गले में खरांस और सिर दर्द होना एड्स के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एड्स असुरक्षित यौन संबंधों के कारण हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति से अन्य व्यक्ति पर खून चढ़ाने, सामान्य सुइयों का प्रयोग एक से अधिक व्यक्ति पर करने से भी एड्स हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यौन संबंध, साफ-सुथरी सुइयों का प्रयोग, सफाई पर विशेष ध्यान देने से एड्स की संभावनाओं को कम किया जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना ने विश्व रैबीज दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को भी जागरूक करने को कहा। इस मौके पर डॉ. एनएस टोलिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी