महिला जनप्रतिनिधियों को दी अधिकारों की जानकारी

पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:37 PM (IST)
महिला जनप्रतिनिधियों को दी अधिकारों की जानकारी
महिला जनप्रतिनिधियों को दी अधिकारों की जानकारी

संवाद सूत्र, कपकोट: पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया गया। मौके पर दो साल के कार्यों का मूल्यांकन कर आ रही रुकावटों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

ब्लाक कपकोट में प्रधान नेतृत्व क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में कपकोट और गरुड़ ब्लाक की महिला प्रधानों ने अपने दो साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वआकलन करते हुए कहा कि पहले कुछ समय तक पंचायत के कार्य समझने में दिक्कत हुई। गांव का विकास किस तरीके से किया जाए इसके लिए धनराशि कहां से आएगी इसकी जानकारी नही थी। लेकिन धीरे-धीरे सभी चीजें समझने की कोशिश की। अब कुछ हद तक महिला प्रतिनिधि आत्मनिर्भर बनी हैं।

प्रधान हेमा पंत, पुष्पा देवी, नीता, हंसा साह, शीला, कविता, बिमला मीना, कौशल्या, नीमा, मंजू बोरा, गंगा, शकुंतला, चंपा, कुसुमलता, संगीता, मुन्नी, प्रेमा पुष्पा आदि जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अभी बहुत कुछ सीखना है। अभी कार्य में कई प्रकार की रुकावटें आती है। उन्होंने कहा कि हमारी पंचायत को हम अपनी विरासत के रूप में देखते हैं। धरोहर में छाप छोड़ने वाले कार्य आगे भी करते रहेंगे। हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग के हुई कार्यशाला में महिला जनप्रतनिधियों को पंचायत एक्ट के बार में भी विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों को जानना होगा तभी वह गांव का सही मायनों में विकास कर सकती हैं। आने वाले दिनों में और भी कार्यशाला आयोजित होंगी। जिसमें नेतृत्व क्षमता के विकास की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर बसंती देवी, तारा देवी, अनीता देवी, प्रियंका, रवीना आदि मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहनी की।

chat bot
आपका साथी