बागेश्वर में प्रधान संगठन ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन

बागेश्वर में ग्राम प्रधान संगठन ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सामने आने वाली दिक्कतों का समाधान करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:49 PM (IST)
बागेश्वर में प्रधान संगठन ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
बागेश्वर में प्रधान संगठन ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : ग्राम प्रधान संगठन ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सामने आने वाली दिक्कतों का समाधान करने की मांग की। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार टम्टा के नेतृत्व में प्रधान कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों की उचित मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। हड़ताल होने से गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है। निर्माण सामग्री की खरीद आदि भी प्रभावित हो रही है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह पटरी से उतर गए हैं। प्रधानों के सामने वित्त की समस्या भी पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के कार्यों का स्थलीय ऑनलाइन जीओ टैगिग को समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में छूट गए लाभाíथयों को नाम पुन: प्रतीक्षा सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रधान धीरज चंद्र जोशी, पूजा देवी, शीला देवी, पूजा, सुंदर सिंह, अनीता देवी, मोहन सिंह, अशोक पांडे, मंजू देवी आदि मौजूद थीं। ------------- विकास खंड में प्रधानों ने डाले ताले प्रधान संगठन ने विकास खंड कार्यालय में सोमवार को तालाबंदी की। उन्होंने मनरेगा कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उनकी मांगों को जायज बता शीघ्र पूरा करने की मांग की। कहा कि हड़ताल के कारण अभी तक कोई कार्य नहीं हो सका है। प्रधानों ने तमाम कार्य किए हैं, उनका भुगतान भी रुका हुआ है।

chat bot
आपका साथी