बागेश्वर में कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति ने कार्यकर्ताओं से समर्पण भावना से कार्य करने का किया आह्वान

बागेश्वर में कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति की बैठक में अर्जुन भट्ट को जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:17 PM (IST)
बागेश्वर में कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति ने कार्यकर्ताओं से समर्पण भावना से कार्य करने का किया आह्वान
बागेश्वर में कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति ने कार्यकर्ताओं से समर्पण भावना से कार्य करने का किया आह्वान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति की बैठक में अर्जुन भट्ट को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता की अपील की गई।

बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई चुनाव संचालन समिति की जिला प्रभारी उर्मिला बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से समर्पण भावना से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में रोष व्याप्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर हैं। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सरकार सभी क्षेत्रों में पूरी तरह असफल साबित हुई और विकास ठप हो गया है। जनता उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर देख रही है। संगठन को न्याय पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। चुनाव संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना होगा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल होना चाहिए।

जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। कांग्रेस शासन काल में किए गए जन पक्षीय नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और पार्टी भारी मतों से विजयी होगी।

कार्यक्रम के दौरान विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज कोरंगा का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री, बालकृष्ण, गोपाल दत्त भट्ट, बहादुर बिष्ट, गीता रावल, सज्जन लाल टम्टा राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, धीरज कोरंगा, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, महेश पंत, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मसक्तू, ईश्वर पांडे, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, धीरज कुमार सहित कपकोट, गरुड़, कठपुड़ियाछीना, चौरा आदि के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी