बागेश्वर में बारिश से खेतों में बर्बाद हो रही गेहूं की फसल

कत्यूर घाटी में लगातार हो रही बारिश से गेहूं की कटी फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:47 PM (IST)
बागेश्वर में बारिश से खेतों में बर्बाद हो रही गेहूं की फसल
बागेश्वर में बारिश से खेतों में बर्बाद हो रही गेहूं की फसल

संसू, गरुड़ : कत्यूर घाटी में लगातार हो रही बारिश से गेहूं की कटी फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे काश्तकर खासे परेशान हैं। जैसे-तैसे वे अपनी फसल को बचाने में लगे हुए हैं।

कत्यूर घाटी फसल उत्पादन के लिए क्षेत्र में जनपद में अग्रणी स्थान पर है। यहां की अधिकांश जनता खेती पर निर्भर है। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। काश्तकार कटाई व मड़ाई में जुटे ही थे कि बारिश ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। एक सप्ताह से लगातार दोपहर बाद हो रही बारिश से खेतों में गेहूं बर्बाद हो रहा है। प्लास्टिक की पन्नी व तिरपाल डालकर जैसे-तैसे ढेर लगाकर इसे भीगने से बचा रहे हैं।

प्रगतिशील काश्तकार कृष्ण चंद्र तिवारी, भूपाल सिंह कठायत, लाल सिंह, लक्ष्मी दत्त खोलिया, गोपाल सिंह नेगी, नंदाबल्लभ, संजय, मनोज आदि ने बताया कि उन्होंने ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि मौसम का यही हाल रहा तो गेहूं की फसल समेट पाना मुश्किल हो जाएगा। काश्तकारों को खासा नुकसान होने की आशंका है। कांडा के 28 गांवों की बिजली हुई गुल संवाद सूत्र, कांडा : आकाशीय बिजली ने ऊर्जा निगम की 11 केवी लाइन को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे मेन लाइन में लगे इंसुलेटर फुंक गए हैं। साथ ही धमाके के साथ कमस्यार घाटी के 28 गांवों की बिजली भी गुल हो गई।

बीते रविवार की देर सायं कमस्यारघाटी दाणूंथल में बिजली की 11 केवी लाइन में जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। लाइन में लगे इंसुलेटर आदि जल गए। इससे खातीगांव, सानिउडियार, रावतसेरा, कपूरी, नरगोली, तुसरेड़ा, देवल बिछराल समेत 28 गांव रात के समय अंधेरे में डूब गए। बिजली के अभाव में लोग समाचार तक नहीं सुन पाए। जंगल से लगे गांव के लोग शाम होते ही घरों के अंदर दुबक गए। इन गांवों में जंगली जानवरों का लगातार खतरा बना रहता है। कृपाल सिंह, मोहन सिंह, पंकज सिंह, हरीश सिंह, रेखा, मोहिनी, सरस्वती, प्रेमा, स्वेता आदि ने ऊर्जा निगम से जल्द आपूíत बहाल करने की मांग की है। बिजली के अभाव में लोगों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए हैं। वर्जन

-आकाशीय बिजली गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द आपूíत बहाल हो जाएगी।

मदन मोहन जोशी, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम

chat bot
आपका साथी