बागेश्वर में लोगों ने खुद संभाली सफाई की कमान

बागेश्वर में गंदगी से महामारी फैलने को रोकने के लिए अब लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी है।म्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:00 PM (IST)
बागेश्वर में लोगों ने खुद संभाली सफाई की कमान
बागेश्वर में लोगों ने खुद संभाली सफाई की कमान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : गंदगी से महामारी फैलने को रोकने के लिए अब लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए फैली गंदगी की सफाई करना शुरू कर दिया है। तहसील रोड के लोगों ने क्षेत्र में सड़क किनारे फैली टनों गंदगी की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह वार्डों में गंदगी पसर गई है। तहसील रोड में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गंदगी का अंबार लग गया, जो किसी महामारी को दावत दे रहा था। सोमवार को लोगों ने पहल कर यहां की गंदगी साफ कर कूड़ा एक जगह एकत्र किया। सभासद नीमा दफौटी ने कहा कि सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। लोगों को अब खुद ही पहल करनी होगी। पहले वे सार्वजनिक जगहों पर कम से कम कूड़ा फेंकें। घर में ही गीले कूड़े को अलग और सूखे कूड़े को अलग करें। गीला कूड़ा खाद के काम आ जाएगा, जिससे 60 फीसद कूड़े का निस्तारण अपने आप हो जाएगा। सूखे कूड़े को गाड़ी आने पर उसमें डालें। सभी लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सफाई अभियान में सहयोग करें और लोगों को भी जागरुक करें।

इधर, तहसील रोड पर सफाई की सूचना पर सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गए और कार्य करने से रोकने लगे। लेकिन लोग रुके नहीं और पूरे कूड़े को एक जगह पर एकत्र किया। इस अवसर पर आशू दफौटी, आशीष धपोला, गंगा किरमोलिया, सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडे, राजेंद्र सुप्याल, प्रमोद मेहता, रविद्र ठठोला आदि मौजूद थे। दो दिन बाद पालिका करेगी वैकल्पिक व्यवस्था

संस, अल्मोड़ा : नगर की सफाई व्यवस्था एवं सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल के संबंध में नगर पालिका में आवश्यक बैठक की गई। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अगुवाई में हड़ताल के कारण नगर में फैली गंदगी और उससे रोगों के संक्रमण की आशंका जताते हुए चिता व्यक्त की गई। शासन से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर समाधान करने का अनुरोध किया गया। वहीं उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष सुरेश केशरी एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों से जनहित को देखते हड़ताल पर पुनर्विचार करने को कहा गया। शाखाध्यक्ष के दो दिन की मांग पर सदन ने अपनी सहमति दी। निर्णय लिया गया कि दो दिन के बाद यदि हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो जनहित को देखते हुए शहर की वैकल्पिक सफाई व्यवस्था की जाएगी। वहीं व्यापारियों एवं नगर वासियों से अपनी दुकानों व घरों का कूड़ा आम मार्ग पर न डालकर कूड़ेदानों पर ही डालने एवं जैविक कूड़े को अपने खेतों में या अपने घर पर ही रखने की अपील की गई। बैठक में सभासद, मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, हेम तिवारी, सचिन आर्या, आशा रावत, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश केशरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी