अवैध तरीके से चल रहा क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब सीज

जागरण संवाददाता बागेश्वर प्रशासन ने अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक व पैथोलॉजी लैबों में छापे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:55 PM (IST)
अवैध तरीके से चल रहा क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब सीज
अवैध तरीके से चल रहा क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब सीज

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रशासन ने अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक व पैथोलॉजी लैबों में छापेमारी की। मौके पर उन्होंने एलआइसी आफिस के समीप चल रहे बीसी जोशी के कृष्णा क्लीनिक व एक्सरे मशीन, बागनाथ पैथोलाजी लैब सीज किया। कार्रवाई से मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ हैं। अभियान जारी है। शुक्रवार प्रशासन, चिकित्सा विभाग, नगरपालिका व पुलिस ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन रोड पर एलआइसी आफिस के समीप बीसी जोशी का कृष्णा क्लीनिक व वहां अवैध तरीके से संचालित हो रहा एक्सरे मशीन का सीलबंद किया। इसके बाद उन्होंने बागनाथ पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। वह भी मानकों के अनुरूप नहीं चल रहा था। जिसके बाद उसको भी सीज कर दिया। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभी अन्य जगहों पर भी निरीक्षण अभियान चला रही है। कुछ पैथोलाजी लैब पर और कार्रवाई हो सकती हे। बीते तीन माह पूर्व जिलाधिकारी रंजना के निर्देश पर प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया गया था। जिसमें अवैध तरीके व मानकों के अनुरुप चल रहे क्लीनिकों व पैथोलॉजी लैबों को नोटिस देते हुए तय समयसीमा पर मानक पूरे करने के निर्देश दिए थे। जिन लोगों ने अब मानक पूरे नही किए है उनको सीलबंद किया जा रहा है। मुख्य उप चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने कहा कि यहां चल रहे अधिकतर पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं ने बायो वेस्ट मेटेरियल का ट्रीटमेंट की व्यवस्था नहीं की थी। न ही इन लैबों के पास पर्यावरण विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र था। न ही सीएमओ का कोई पत्र ही था। मानक पूरे नहीं करने वालों पर अब कार्रवाई की जा रही है।

==========

अभी एक क्लीनिक व एक पैथ लैब को सीज किया गया है। अन्य का निरीक्षण किया जा रहा है। - राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी