पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या!

ब्लॉक के भनार गांव मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:12 AM (IST)
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या!
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या!

संवाद सूत्र, कपकोट: ब्लॉक के भनार गांव मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति और बुआ पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को 38 वर्षीय भवानी देवी पत्नी भूपाल सिंह अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका के भाई गिरीश सिंह कोरंगा ने बताया कि यह आत्महत्या नही हत्या है। यह हत्या उसके पति ने की है। मृतका के गले में जगह-जगह पर गहरे निशान है। गये जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की पहले किसी रस्सी से गला दबाया गया। फिर शव को अलग कमरे में लटकाया गया। जिस स्थान लटकाया गया उसकी ऊंचाई लगभग 4 फिट थी और मृतका की लंबाई पांच फीट 2 इंच है। मृतका घुटने जमीन पर थे। ऐसे में कौन आत्महत्या करता है। जमीन मिट्टी की थी और उसके कपड़ों पर मिट्टी तक नही लगी थी।

उन्होंने बताया कि मृतका बीते शुक्रवार 10 जुलाई की शाम 5 बजे मजदूरी करके घर पहुंची। इसके बाद जानवरों के लिए घास लेने गई। उसने पति भूपाल सिंह से जब पूछा तो उसने बताया कि हमने साथ में खाना खाया और वह सो गई थी। उसके भाई ने बताया जब हमने मृतका को देखा उसके हाथों और पैरों में गोबर और मिट्टी लिपी हुई थी। जिससे साफ पता चलता है मृतका ने रात का खाना नही खाया। उसकी हत्या खाना खाने से पहले हुई थी। इससे स्पष्ट होता है कि बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। इस हत्याकांड में मृतका के पति और उनकी बुआ का हाथ है। इस परिवार द्वारा बीते कई वर्षों से मेरी बहन का उत्पीड़न भी किया जाता था। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एसओ कैलाश बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगा। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिल गई है।

chat bot
आपका साथी