जी रया, जाग रया, यो दिनबार भेटना रया

बागेश्वर जिले में दशमी पर्व पर देवी मंदिरों में बोया हरेला काटा गया। बुजुर्गों ने बच्चों के सिर पर चढ़ाया और उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। सनगाड़ नौलिग देव मंदिर में नवमी की रात मेला आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:46 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:46 PM (IST)
जी रया, जाग रया, यो दिनबार भेटना रया
जी रया, जाग रया, यो दिनबार भेटना रया

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में दशमी पर्व पर देवी मंदिरों में बोया हरेला काटा गया। बुजुर्गों ने बच्चों के सिर पर चढ़ाया और उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। सनगाड़ नौलिग देव मंदिर में नवमी की रात मेला आयोजित हुआ। दशमी के दिन हरेला पूजन के साथ मेले का समापन हुआ। मेला भनार महाधाम के बंजैण देव और सनगाड़ महाधाम के नौलिग देव के मिलन का समारोह है। जिसमें सनगाड़, भनार और बास्ती समेत दूरस्थ क्षेत्रों से तमाम लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। मेले में रात को जगराता हुआ। सनगाड़, बास्ती के लोगों ने मध्य रात्रि में श्री 1008 नौलिग देव की महाआरती की। सुबह तीन बजे के बाद शिखर भनार गांव से आए हुए श्रद्धालुओं ने नौलिग देव का आशीर्वाद लेकर विदा ली।

कांडा कालिका मंदिर में लगा दशहरा मेला कांडा तहसील क्षेत्र का ऐतिहासिक दशहरा मेला पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। मंदिर के पुजारी बंशीधर कांडपाल ने बताया कि बीती गुरुवार की रात भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही भक्तों का देवी के दर्शन को तांता लगा रहा।

मंडलसेरा में हवन यज्ञ पतंजलि परिवार ने मंडलसेरा में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। समाज, क्षेत्र, राष्ट्र और विश्व में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणेश कांडपाल, दीप चंद्र जोशी, अमित, जगदीश जोशी, खीमानंद, हेम चंद्र, हरीश चंद्र, भुवन चंद्र, लीलाधर आदि मौजूद थे।

पूजा अर्चना कर कन्या पूजन किया गरुड़ : विजयादशमी के अवसर पर लोगों ने घरों में राम स्तुति की। इस मौके पर लोगों ने हरेला काटकर कोट की देवी को चढ़ाया। अपने स्थानीय देवी देवताओं समेत कोट भ्रामरी देवी को भी हरेला चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की। व्रतधारियों ने व्रत का उद्यापन कर कन्या पूजन किया। कुल पुरोहितों ने यजमानों के घरों में पाठ किया और खुशहाली की कामना की।

कोट भ्रामरी मंदिर में गूंजा श्री दुर्गायै नम: गरुड़ : कोट भ्रामरी मंदिर में प्रात: काल से ही भक्तों का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर मां से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने भजन कीर्तनों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। दोपहर तक मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम जारी रहा। यजमानों ने अपने कुल पुरोहितों से पाठ कराया। भक्तों ने मां से जल्दी कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। बालिकाओं को पुस्तक देकर किया सम्मानित गरुड़ : राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोली में नवरात्र की समाप्ति पर बालिकाओं को पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका भगवती गोस्वामी ने कहा कि पुस्तकें ही व्यक्ति की सच्ची मित्र होती हैं। पुस्तकों के बिना जीवन अधूरा है। बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी