गुलदार ने की घास काट रही महिला पर झपटने की कोशिश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: गुलदार ने घास काट रही महिला पर झपटने की कोशिश की। दरांत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:52 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:52 PM (IST)
गुलदार ने की घास काट रही महिला पर झपटने की कोशिश
गुलदार ने की घास काट रही महिला पर झपटने की कोशिश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: गुलदार ने घास काट रही महिला पर झपटने की कोशिश की। दरांती फेंककर महिला वहां से भाग निकली। जिससे उसकी जान बच सकी। वहीं कलक्ट्रेट में गुलदार घंटों टहलता रहा। जिससे अधिकारी भी भयभीत हैं। सुबह-शाम गुलदार की धमक से अधिकारी भी कमरों में कैद होने को मजबूर हैं।

त्यूनरा गांव निवासी कमला देवी खेत में घास काट रही थी। गुलदार वहां झाड़यिों से निकाला और महिला पर झपटने की कोशिश की। महिला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तेंदुए का दरांती फेंकी और वहां से भाग गईं। जिससे उनकी जान बच सकी। आसपास के महिलाएं भी वहां से भाग गईं। वहीं कलक्ट्रेट में तेंदुए की धमक से अधिकारी भी दहशत में आ गए हैं। गुलदार जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी के आवास और अन्य कर्मचारियों के आवास के आसपास भी दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से गुलदार को पकड़ने के लिए ¨पजरा लगाने की मांग की है। त्यूनरा के ग्रामीण भी घटना के बाद भयभीत हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र उपाध्याय ने गुलदार को पकड़ने के लिए तेदुआ लगाने की मांग की है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी आरके ¨सह ने कहा कि ¨पजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम लगतार गश्त कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी