मोटर मार्ग का सुधारीकरण और पुल बनाओ सरकार

बागेश्वर मे चचई मोटर मार्ग का सुधारीकरण और पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों मे तीव्र आक्रोश व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 11:37 PM (IST)
मोटर मार्ग का सुधारीकरण और पुल बनाओ सरकार
मोटर मार्ग का सुधारीकरण और पुल बनाओ सरकार

जासं, बागेश्वर : चचई मोटर मार्ग का सुधारीकरण और पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यदि सड़क की सुध शीघ्र नहीं ली गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें समस्या की शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया।

उन्होंने कहा कि चचई मोटर मार्ग उबड़-खाबड़ बना हुआ है। अनगिनत गड्ढ़े, नाली, पैराफिटों का नामोशिनशान नहीं है। मोटर मार्ग में कई स्थानों पर सुधार की जरूरत है। इसके अलावा पुल नहीं बनने से मोटर मार्ग का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि मार्च में पुल का निर्माण पूरा हो जाना था। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से लगातार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क होने के बावजूद भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल सका है। जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रसूता और बीमार बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान निर्मला जोशी, दीवान राम, कवि जोशी, भुवन जोशी, केदार राम, भीम कुमार, हरचन राम, रणजीत कोहली, अंकुर उपाध्याय, भूपाल राम, मोहन राम, जीवन राम, गोविंद राम समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी