दैणां हैया खोली का गणेशा हो...

बागेश्वर में मंगलवार को नुमाइशखेत मैदान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 11:22 PM (IST)
दैणां हैया खोली का गणेशा हो...
दैणां हैया खोली का गणेशा हो...

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: मंगलवार को नुमाइशखेत मैदान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें पंजीकृत दलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। दैणां हैया खोली का गणेशा हो भक्ति गीत और नृत्य से कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी। महोत्सव में जिले के सूचना एवं संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक, युवक, महिला मंगल दलों के कलाकारों ने भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने महोत्स्व का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी की संस्कृति सबसे अलग है। यहां का पहनावा, गीत, नृत्य और बोली लोगों को रिझाते रही है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। जिला युवक कल्याण दल के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि उन्हें अपने आप पर गर्व है कि वे युवक समिति के अध्यक्ष हैं। महोत्सव स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, एकल शास्त्रीय गायन, वादन और शास्त्रीय नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। वाद्य के तहत सितार, वीणा, तबला, हारमोनियम, गिटार या मृदंगम का हिन्दुस्तानी या कर्नाटक पद्धति में वादन आयोजित किया गया। नृत्य में प्रतिभागी मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक और कुचीपुड़ी का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। उन्होंने कहा कि यहां से चयनित कलाकार राज्य स्तर के युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सभासद प्रेम सिंह हरड़यिा, हेमा परिहार, जयंत भाकुनी, ललित तिवारी आदि मौजूद थे।

----युवा महोत्सव में प्रतियोगिताओं के विजेता----

लोक गीत- जय बागनाथ लोक कला मंच बागेश्वर

लोक नृत्य- जय बागनाथ लोक कला मंच बागेश्वर

एकल शास्त्रीय गायन- नेहा कांडपाल

एकल शास्त्रीय वादन- सक्षम डांस एकेडमी बागेश्वर

एकल शास्त्रीय नृत्य- महिला मंगल दल गड़सेर, गरुड़

chat bot
आपका साथी