पूर्व युवा कल्याण अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: फर्जी नाम पर पीआरडी कर्मचारियों का वेतन अपने खाते में लेने पर पू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:48 PM (IST)
पूर्व युवा कल्याण अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पूर्व युवा कल्याण अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: फर्जी नाम पर पीआरडी कर्मचारियों का वेतन अपने खाते में लेने पर पूर्व युवा कल्याण अधिकारी पर धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही मामले में आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल आर्या निवासी किरनकुंज, ताम्र नगरी के पास, दुगालखोला, अल्मोड़ा व तत्कालीन प्रधान सहायक चित्रा पांडे के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आइपीसी की धारा 409 व 420 के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन ¨सह रावत ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों पर आरोप है कि अगस्त 2012 से जनवरी 2013 के बीच इन्होंने 13 लाख रुपयों से ज्यादा का गबन फर्जी तरीके से किया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी को मामले में विवेचक बनाया गया है। जल्द ही आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

फर्जी नाम से निकाला गया धन

बागेश्वर: दोनों अधिकारियों ने कई ऐसे लोगों को कार्य करता हुआ दिखाया। जिनका बाद में कुछ पता ही नहीं चला। जिसमें अनिल पुरी, मोहन लाल, महेंद्र राम, राजकुमार, रमेश राम आदि को पीआरडी जवान के तौर पर विभिन्न कार्यालयों में तैनात दर्शाया गया। बाद में इनका पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीआरडी जवान दीपक जोशी ने सबसे पहले इस मामले को उठाया और विस्तृत जांच करवाई। बाद में निदेशालय स्तर से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश मिलने पर मामला दर्ज कराया गया।

chat bot
आपका साथी