सिलेंडर रिसने से लगी आग, हजारों की नकदी खाक

बागेश्वर के बनखोला में किराये के घर में सिलेंडर रिसने आग लग गई। जिससे बिहार के श्रमिकों की नकदी भी खाक हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:12 AM (IST)
सिलेंडर रिसने से लगी आग, हजारों की नकदी खाक
सिलेंडर रिसने से लगी आग, हजारों की नकदी खाक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: ट्रामा सेंटर, बनखोला के समीप एक किराये के घर में तड़के आग लग गई। यह हादसा सिलेंडर बदलते समय होना बताया जा रहा है। मजदूरों की कमाई करीब 60 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी पूरा जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और रिहायशी इलाका होने से अफरातफरी का माहौल रहा और फायर ने घंटों के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिहार से आए मजदूर शनिवार की सुबह खाना बना रहे थे। एकाएक उनका सिलेंडर में गैस खत्म हो गई और दूसरा सिलेंडर लगाया गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीकेज था और जलाते ही सिलेंडर को आग ने पकड़ लिया। श्रमिकों ने आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई और फायर के जवान वहां पहुंच गए। सिलेंडर को आग ने आगोश में ले लिया और उससे पूरे कमरे में आग फैल गई। बिस्तर, कपड़े, बर्तन और मजदूरों की कमाई 60 हजार रुपये जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि बड़ा हादसा हो सकता था। रिहायशी इलाके में आग लगने से आसपास के घरों को भी खाली कराया गया, लेकिन सिलेंडर की आग काबू आने पर स्थिति संभल गई। उन्होंने बताया कि मकान मालिक तारा चौधरी ने एक कमरा बिहार से आए मजदूरों को दिया है। जिसमें 11 मजदूर रह रहे हैं। उनका सामान आदि आग में जल गया है।

------------ मजदूरों ने बताई आपबीती

बिहार निवासी रामचंद्र, दिलवर, विबु प्रसाद, राजा राम प्रसाद, चंद्रदीप कुमार आदि ने बताया कि अन्य मजदूर सुबह करीब सात बजे काम में जाने की जल्दी में थे और खाना बन रहा था। एकाएक सिलेंडर खाली हुआ और उसे बदलते समय यह हादसा हो गया। अग्निकांड में उनके कपड़े समेत 60 हजार रुपये नकद भी जल गए हैं।

chat bot
आपका साथी