पहली निíवरोध अल्पसंख्यक महिला ग्राम प्रधान का निधन

विकासखंड की पहली निíवरोध महिला अल्पसंख्यक ग्राम प्रधान तब्बसुम का निधन हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पहली निíवरोध अल्पसंख्यक महिला ग्राम प्रधान का निधन
पहली निíवरोध अल्पसंख्यक महिला ग्राम प्रधान का निधन

संवाद सूत्र, गरुड़: विकासखंड की पहली निíवरोध महिला अल्पसंख्यक ग्राम प्रधान तब्बसुम उम्र 42 साल का इलाज के दौरान हल्द्वानी में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विकासखंड की गड़सेर ग्राम पंचायत पहली बार वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यक महिला के लिए आरक्षित हुई थी। इस ग्राम पंचायत में निवास करने वाले मात्र छह अल्पसंख्यक परिवारों में केवल तब्बसुम ही नई पंचायत नियमावली के अनुसार योग्य उम्मीदवार पाई गई। इसीलिए उनका निर्वाचन निíवरोध हुआ। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। प्रधान बने अभी एक साल का समय भी नहीं हुआ था कि उनका आकस्मिक निधन हो गया।वह अपने पीछे पति इमरानुर्व सिद्दकी व एक लड़की अनुअमता को छोड़ गई हैं। उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, ललित फस्र्वाण, ब्लाक प्रमुख हेमा देवी, भरत फस्र्वाण, शिव सिंह बिष्ट, जनार्दन लोहुमी, हिमांशु खाती, बीडीओ त्रिलोक सिंह भाकुनी, पंचायत बीएस रौतेला, मनोज जोशी, हेमा फस्र्वाण, हरीश पांडे, लक्ष्मण आर्या, संजय फस्र्वाण, कृष्ण चंद्र तिवारी, नीमा तिवारी, नवीन ममगाई, रंजीत दास, प्रकाश कोहली, अशोकवर्धन आदि ने शोक व्यक्त किया है।

अब प्रधान की 8 सीटें रिक्त

गरुड़ में कुल 106 ग्राम पंचायतों में से सात ग्राम प्रधानों के पद पहले से ही रिक्त हैं।अब आठवीं सीट गड़सेर भी रिक्त हो गई है। दर्शानी, कटारमल, रतमटिया, परकोटी, बिनखोली, फल्याटी, जिजोली गांव है।

chat bot
आपका साथी