बागेश्वर में व्यापारियों की बैठक में न पहुंचने पर लगेगा जुर्माना

कपकोट में व्यापार मंडल की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:54 PM (IST)
बागेश्वर में व्यापारियों की बैठक में न पहुंचने पर लगेगा जुर्माना
बागेश्वर में व्यापारियों की बैठक में न पहुंचने पर लगेगा जुर्माना

संवाद सूत्र, कपकोट : व्यापार मंडल की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जो व्यापारी बैठक में नहीं आएगा उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर मुख्यालय में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मासिक बंदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को की जाएगी। इस दौरान होटल व मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठकों में व्यापारी नहीं आ रहे है। इसलिए जुर्माने का प्राविधान सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा नगर की खराब सड़कों का भी मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों से दिन भर धूल उड़कर दुकानों में आती है। जिससे व्यापारी परेशान है। इसलिए लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सड़क ठीक करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापारियों का संवाद होते रहना चाहिए। ताकि वह भी अपनी समस्याओं को उठा सके। इसके लिए समय-समय पर संवाद कार्यक्रम चलने चाहिए। इसका भी प्रस्ताव पास किय गया। जिन व्यापारियों ने वाíषक शुल्क नही दिया वह तुरंत धनराशि जमा करें। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। बिना एकजुटता के कोई भी समस्या का समाधान नही होगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष तारा कपकोटी, हेम कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, नवीन उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, हरीश बिष्ट, तनुज तिरूवा, कुलदीप वर्मा, त्रिलोक सिंह, आनंद पांडे, मनमोहन वर्मा, दलीप राम, केदार सिंह, मुन्ना गढि़या, प्रवीण सिंह, ईश्वरी दत्त, महेश कांडपाल, गोपाल जोशी, विजय समेत कई अन्य व्यापारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी