नदीगांव में पालिका की भूमि से हटेगा अतिक्रमण

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नदीगांव गोमती नदी के किनारे करीब 16 नाली भूमि पालिका के नाम दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:20 PM (IST)
नदीगांव में पालिका की भूमि से हटेगा अतिक्रमण
नदीगांव में पालिका की भूमि से हटेगा अतिक्रमण

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नदीगांव गोमती नदी के किनारे करीब 16 नाली भूमि पालिका के नाम दर्ज है। जिस पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। पालिकाध्यक्ष ने रविवार को सैम मंदिर वार्ड का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेताया कि अतिक्रमण यदि खुद नहीं हटाया गया तो वे सख्त कार्रवाई को अंजाम देंगे। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ईओ राजदेव जायसी ने सैम मंदिर वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माणाधीन रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि नदीगांव में करीब 16 नाली भूमि पालिका की बताई जा रही है। जिसमें करीब दो नाली भूमि पर रैन बसेरा बन रहा है अन्य भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। पटवारी से खाता-खतौनी मांगी जाएगी और अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा। कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है वे स्वयं हटाएं वरना पालिका अतिक्रमण तोड़ने में लगने वाली मेहनत और धन भी उनसे वसूलेगी और कानूनी कार्रवाई भी करेगी। उन्होंने ईओ से तत्काल अतिक्रमण को चिह्नित करने को कहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सैम मंदिर वार्ड में रास्ते और निकासी नाली की समस्या है। लोग रास्ता और नाली बनाने के लिए भूमि देने को मंजूर हो गए हैं। दो से लेकर सात फिट तक रास्ता बनाया जाएगा। इसके अलावा पुरानी नालियों की मरम्मत होगी और क्षतिग्रस्त चेंबर आदि दुरस्त किए जाएंगे। इस मौके पर सभासद नीमा डयारकोटी, जगदीश रावल, मंजू नेगी, बहादुर बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी