धरमघर में सात घंटे बिजली का रहा शटडाउन

बागेश्वर में दीपावली पर्व पर बिजली की आपूíत सुचारू रहे इसके लिए ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को शटडाउन लेकर पेड़ों की कटाई छटाई शुरू कर दी है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:48 PM (IST)
धरमघर में सात घंटे बिजली का रहा शटडाउन
धरमघर में सात घंटे बिजली का रहा शटडाउन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: दीपावली पर्व पर बिजली की आपूíत सुचारू रहे, इसके लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को धरमघर क्षेत्र के तमाम गांवों की बिजली लगभग सात घंटे ठप रही। यहां ऊर्जा निगम ने शटडाउन लेकर पेड़ों की छंटनी का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिले के अन्य हिस्सों में भी मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। दीपावली पर्व पर बिजली की आपूíत सुचारू रहे, इसकी तैयारी में ऊर्जा निगम जुट गया है। पहाड़ी के ऊंची, नीचे स्थानों पर बिजली के पोल, तार आदि टेड़े और डील होते रहते हैं। इसके अलावा पेड़ अधिक होने से उनकी टहनी बिजली की सुचारू आपूíत में बाधत बनती है। जिसको लेकर विभाग हरवर्ष मरम्मत और पेड़ों की लौपिग आदि का काम करता है। शुक्रवार को धरमधर, कोटमन्या, हुड़मधार, विजयपुर, कमेड़ीदेवी आदि गांवों में सुबह 10 बजे से बिजली आपूíत ठप रही और पांच बजे बाद आपूíत हो सकी। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। वहीं, ऊर्जा निगम शहर से लेकर गांव तक डीले तार और टेड़े खंभों की मरम्मत में जुट गया है। दीपावली पर्व पर बिजली की आपूíत सुचारू रखने के लिए लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि दीपावल में निर्बाध बिजली आपूíत के लिए लौपिग का काम शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी