पेयजल कर्मी गए हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 03:55 PM (IST)
पेयजल कर्मी गए हड़ताल पर
पेयजल कर्मी गए हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को पेयजल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सरकार पर आरोप लगाया कि वेतन और पेंशन प्रकरणों का समाधान नहीं किया जा रहा है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जल निगम कर्मचारी सोमवार को शाखा कार्यालय में एकत्र हुए। इस मौके पर नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। पेंशनधारी भी परेशान हैं और शासन सेंटेज से संबंधित पत्रावली पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे अब मांगें पूरी होने के बाद ही काम पर लौटेंगे। इस मौके पर पूरन चंद्र पांडे, कैलाश राणा, जितें ¨सह, मीनू, रतन, नरेंद्र धामी, मनोज खड़का, विनोद कुमार, गो¨वद ¨सह मेहता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी