मन्यूड़ा में पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश

जागरण संवाददाता बागेश्वर ग्राम सभा मन्यूड़ा में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:47 PM (IST)
मन्यूड़ा में पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश
मन्यूड़ा में पेयजल संकट, लोगों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : ग्राम सभा मन्यूड़ा में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। उन्होंने डीएम को पुरड़ा-मन्यूड़ा के बीच हुए समझौते की याद दिलाई और पानी की आपूíत सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

गुरुवार को मन्यूड़ा के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। कहा कि गांव में पेयजल की त्राहि-त्राहि मच हुई है। उनके स्त्रोत से पुरड़ा गांव को पानी की आपूíत करने के लिए नई योजना बना दी है। जिससे मन्यूड़ा गांव में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है। खंड विकास अधिकारी गरुड़ की मध्यस्था से मन्यूड़ा-पुरड़ा के बीच एक लिखित समझौता हुआ था। जिसके अनुसार मन्यूड़ा के लिए एक हेड से अलग पेयजल लाइन बनाने और एक गेट वॉल बनाने का जिक्र में था। पुरड़ा एक और तीन पर अभी कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसे करने का इरादा भी नहीं है। कई बार आग्रह किया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। लोग नदी और गधेरों का दूषित पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। जिससे बीमारियों का भय बना हुआ है। उन्होंने चेताया कि यदि समझौते के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर एनडी पंत, बसंत खुल्बे, तारा दत्त खुल्बे, मोहन चंद्र कंसेरी, पंकज लाल साह आदि मौजूद थे।

........

प्रकरण में सीडीओ को निर्देशित किया गया है। पुराने समझौते के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

-रंजना राजगुरु, डीएम

chat bot
आपका साथी