बागेश्वर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान

बागेश्वर को स्वच्छ रखने के लिए महिला समूहों की अहम भूमिका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:04 PM (IST)
बागेश्वर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान
बागेश्वर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली महिलाओं को मिलेगा सम्मान

जासं, बागेश्वर: नगर को स्वच्छ रखने के लिए महिला समूहों की अहम भूमिका है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं। स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को सच करने वाली महिलाओं को सम्मान भी दिया जाएगा।

नगर पालिका सभागार में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी राजेदव जायसी ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने समेत अन्य समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 34 महिलाएं अजैविक कूड़ा उठाने का काम कर रही हैं। जबकि जैविक कूड़े से वार्ड में खाद बनाई जा रही है। उन्होंने समूह की महिलाओं को तमाम दिशा-निर्देश भी दिए। महिलाओं ने कहा कि बारिश के दिनों में उन्हें दिक्कत होती है। पालिका उन्हें रेन कोट प्रदान करे। क्षेत्र में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करे। गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कांच और प्लास्टिक आदि का भी निस्तारण किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि गधेरों में कूड़ा डालने वालों को चिह्नित किया जाना जरूरी है। ताकि स्वच्छ भारत अभियान को सच साबित किया जा सकेगा। इस मौके पर प्रेमा उपाध्याय, पुष्पा लोहनी, संगीता साह, लक्ष्मी, जावित्री पाल, रीना रावत, संतोषी, आशा देवी, सीता देवी, तुलसी देवी, मोहनी देवी, दीपा देवी, गंगा देवी, रीना बेगम, गीता देवी, हंसी देवी, विमला देवी, मोहनी, बसंती देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे।

इधर, रविवार को पालिका ने माल रोड से लेकर नीलेश्वर जाने वाले रास्ते में स्वच्छता अभियान चलाया। आसपास के लोगों को जागरूक किया। ईओ ने कहा कि दुकानों के आगे कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। गर्मी शुरू होने जा रही है। ऐसे में लोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

chat bot
आपका साथी