महामारी काल में दायित्व बांटना शर्मनाक

बागेश्वर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि कोरोना काल में पूरा प्रदेश भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:54 PM (IST)
महामारी काल में दायित्व बांटना शर्मनाक
महामारी काल में दायित्व बांटना शर्मनाक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि कोरोना काल में पूरा प्रदेश भयंकर आíथक संकट से जूझ रहा है। ऐसे दौर में भाजपा सरकार का कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटना शर्मनाक है। यह जनता के धन का दुरुपयोग मात्र हैं। हकीकत यह है कि आज भी प्रदेश का आम नागरिक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए जूझ रहा है।

बुधवार को आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। अगर जनहित का कुछ ख्याल होता तो उन्हें इस महामारी के दौरान भी एक साल बाद होने वाले चुनाव की नहीं पड़ी होती। अपने चुनावी प्रबंधन के तहत लगातार दायित्व दिए जा रहे हैं। पहाड़ के हालात देखिए। कोरोना महामारी के दौरान पूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अस्पतालों में वेंटिलेटर तक नहीं है। आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मुख्यालय के अस्पतालों से मरीजों को लगातार रेफर किया जा रहा है। आए दिन अस्पताल में प्रसूता महिलाएं दम तोड़ रही हैं। ऐसे हालात होने के बाद भी जनता के धन का दुरुपयोग अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए किया जा रहा है। जो दायित्व बांटे गए है। इनमें ही प्रतिवर्ष करोड़ों का खर्च आएगा।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत ने कहा कि प्रदेश में आíथक संकट गहरा रहा है। बेरोजगार युवक रोजगार के लिए भटक रहे है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याएं बढ़ रही है। लोग गांवों से पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जनता गौर से इनकी जनविरोधी नीतियों को देख रही है। समय आने पर इसका वह जवाब जरुर देगी।

chat bot
आपका साथी