¨पगलो जूनियर का डिजिटल इंडिया में कदम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: राजकीय जूनियर हाइस्कूल ¨पगलो ने डिजिटल इंडिया की तरफ एक कदम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:23 PM (IST)
¨पगलो जूनियर का डिजिटल इंडिया में कदम
¨पगलो जूनियर का डिजिटल इंडिया में कदम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: राजकीय जूनियर हाइस्कूल ¨पगलो ने डिजिटल इंडिया की तरफ एक कदम बढ़ाया है। यहां के बच्चे कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अब सशक्त होकर आगेढ बढ़ेंगे। विद्यालय में साíटफिकेट व द्विवाíषक डिप्लोमा कोर्स शुरू हो गया है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरूआत की गई।

कोर्स संचालक बिष्ट इंटरप्राइजेज ने विद्यालय में निश्शुल्क दस कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं। अब विद्यालय में दो रोजगारपरख कोर्स एक साथ चल रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत अभिभावकों ने पूजा अर्चना के साथ की। प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने बताया कि कक्षा आठ के 34 बच्चों के लिए डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। छह एवं सात के 50 बच्चों के लिए डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया गया है। है। उन्होंने बताया कि अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मदद कर रहे हैं। संस्था के देवेंद्र ¨सह व डॉ. दिगंबर बिष्ट ने अभिभावकों को कोर्स संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर लैब को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीनानाथ, ऊषा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता पान ¨सह रावत, मोहन गिरी, शंकर ¨सह, सुंदर ¨सह, नीता अल्मियां, दीप पांडे, नीमा देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में ई-वर्ड संस्था के तत्वावधान में बालिकाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी