किसानों की आय बढ़ाने को कीवी का उत्पादन बढ़ाएगा विभाग

बागेश्वर में उद्यान विभाग ने कीवी उत्पादन को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM (IST)
किसानों की आय बढ़ाने को कीवी का उत्पादन बढ़ाएगा विभाग
किसानों की आय बढ़ाने को कीवी का उत्पादन बढ़ाएगा विभाग

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: उद्यान विभाग ने कीवी उत्पादन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत नौ गांवों में करीब 10 हेक्टेयर भूमि में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जिले में उद्यान का यह अभिनव प्रयोग है। अलबत्ता सफलता के लिए किसानों को प्रशिक्षण आदि की भी व्यवस्था की गई है। कीवी की फसल पिछले 12 सालों से जिले में हो रही है। उद्यान विभाग ने 4 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सहयोग देकर फसल उत्पादन किया है। प्रत्येक वर्ष करीब पांच मीट्रिक टन कीवी का उत्पादन जिले में हो रहा है। जिसे अब बढ़ाया जा रहा है और 10 हेक्टेयर भूमि में उत्पादन का लक्ष्य है। करीब 20 मीट्रिक टन उत्पादन बढ़ सकता है। जिला उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार कीवी की डिमांड कुछ वर्षों में बढ़ी है। जिसके तहत किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और सरकार की मंशा के अनुसार उनकी आय भी दोगुनी करने का लक्ष्य है। विभाग के अनुसार कीवी समुद्र तल से एक हजार से दो हजार मीटर की ऊंचाई में पैदा किया जा सकता है। कीवी नवंबर से जनवरी तक फल देता है। एक पेड़ में डेढ़ क्विटल तक उत्पादन होता है। ----------- कीवी का इन गांवों में प्लांटेशन उद्योग विभाग ने कपकोट, शामा, कर्मी, काफलीगैर, कौसानी, गरुड़, वज्यूला, पिगलों में इस वर्ष कीवी का प्लांटेशन किया है। इसके अलावा शामा, भनार, खलझूनी, अंणा, कर्मी, लीती, गागरीगोल, कौसानी आदि गांवों में पिछले 12 साल से कीवी का सफल उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा उद्यान विभाग बादाम, अखरोट, आड़ू नाशपाती का भी प्लांटेशन करने जा रहा है। -वर्जन- जाड़ों में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बादाम का प्लांटेशन किया जाएगा। 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अखरोट के पौधे रोपे जाएंगे। पांच हेक्टेयर में आड़ू तो दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में उन्नत किस्म की नाशपाती के पौधे रोपे जाएंगे। कीवी का उत्पादन बढ़ाने के लिए 9 गांवों में प्लांटेशन किया गया है। -आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, बागेश्वर।

chat bot
आपका साथी