राशनकार्ड में नाम कटने पर प्रदर्शन

राशनकार्ड में नाम कटने पर मंडलसेरा वार्ड के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने शुक्रवार को नगर पालिका परिसर पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:46 PM (IST)
राशनकार्ड में नाम कटने पर प्रदर्शन
राशनकार्ड में नाम कटने पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : राशनकार्ड में नाम कटने पर मंडलसेरा वार्ड के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने शुक्रवार को नगर पालिका परिसर पर प्रदर्शन किया। कहा कि राशनकार्ड से उनके स्वजनों के नाम कट गए हैं। जिस कारण राशन भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नाम नहीं चढ़ाए गए तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

मंडलसेरा वार्ड के नागरिकों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि उनके राशनकार्ड में स्वजनों के नाम कट गए हैं। जिला पूर्ति विभाग सत्यापन कराने को कहा रहा है। एक फार्म दिया है। जिस पर सभासद से सत्यापन करा लिया गया है। लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने हस्ताक्षर करने से साफ मना कर दिया है। जिस कारण उन्हें सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। दक्षिणी वार्ड के सभासद कैलाश आर्य ने कहा कि उनके वार्ड में लगभग 150 से अधिक राशनकार्ड में ऐसा हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी वार्ड में भी राशनकार्ड में गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कोई नियम नहीं आया है। लेकिन जिला पूर्ति विभाग आए दिन नियम बनाकर लोगों को परेशान कर रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ रहा है। इस दौरान खीम सिंह, प्रेमा देवी, महेश सिंह, तुलसी देवी, शीला देवी, कमला देवी, हीरा देवी, बसंती देवी, जानकी देवी, उमा देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे। इधर, ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार का आदेश नहीं मिला है। जिला पूर्ति विभाग तक समस्या पहुंचाई जाएगी।

एक लाख 50 हजार रुपये से अधिक सालाना आय वालों के राशनकार्ड से नाम काटे गए हैं। शासन से यह जीओ आया था। जिसकी जांच की गई थी। वर्तमान में भी राशनकार्ड का सत्यापन कराया जा रहा है।

- अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी