कपकोट का विनायक जंगल देवी को समर्पित

कपकोट के ब्लाक प्रमुख गोविद दानू के आह्वान पर गामीणों ने दोबाड़ गांव के विनायक के जंगल को देवी देवताओं को समर्पित कर दिया है। इस दौरान जंगल में बांज फल्यांट सुरई देवदार समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 04:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 04:08 PM (IST)
कपकोट का विनायक जंगल देवी को समर्पित
कपकोट का विनायक जंगल देवी को समर्पित

संवाद सूत्र, कपकोट : ब्लाक प्रमुख गोविद दानू के आह्वान पर गामीणों ने दोबाड़ गांव के विनायक के जंगल को देवी देवताओं को समर्पित कर दिया है। इस दौरान जंगल में बांज, फल्यांट, सुरई, देवदार समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।

ब्लाक प्रमुख दानू ने पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के कार्यकाल में इस जंगल में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया था। ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल की, जिससे वर्तमान में काफी सुरम्य जंगल बना हुआ है। इधर गत दिनों प्रमुख ने इस जंगल को देवी देवताओं को समर्पित करने का आहवान किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण रहे। जिसे ग्रामीणों ने स्वीकारा तथा दोबारा प्रमुख के नेतृत्व में कई प्रजाति के पौधे रोपित किए। ग्रामीणों ने तय किया कि इस जंगल के पूर्ण रूप से परिपक्व होने तक में अब ग्रामीण मवेशी नहीं भेजेंगे। प्रति वर्ष पौधरोपण किया जाएगा तथा उनकी नियमित देखभाल की जाएगी। प्रमुख ने गामीणों को दो गैस चूल्हे भेंट किए तथा महिला समूह को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी। इस दौरान गाम प्रधान प्रेमा आर्या, क्षेपं सदस्य निर्मला दानू, ग्राम विकास अधिकारी कैलाश जोशी, चतुर सिंह, राजेंद्र सिंह दानू, धान सिंह, खष्टी देवी आदि उपस्थित थे।

अजेंडी बुबु के मंदिर परिसर में लगाए पौधे

संवाद सूत्र, धरमघर : हरेला पर्व से पौधारोपण की शुरुआत हो गई है। वन पंचायत लमजिगड़ा में भी पौधारोपण कार्यक्रम शुरू हो गया है। वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों ने तिमुर, आंख, ढांग, तेजपत्ता, बहेड़ा, आंवला, बांज आदि के पौधों का रोपण किया। उन्होंने अजेंडी बुबु के मंदिर परिसर में यह पौधे लगाए। इस दौरान आरओ नारायण पांडे, वन दरोगा पूरन चंद्र, होशियार सिंह मेहरा, गजेंद्र लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी