दीप महोत्सव पर इस बार नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बागेश्वर के गरुड़ तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में इस बार दीपावली पर्व पर दीप महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी मंगल युवक दल ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST)
दीप महोत्सव पर इस बार नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
दीप महोत्सव पर इस बार नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में प्रतिवर्ष दीपावली के पर्व पर आयोजित होने वाले दीप महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। केवल बॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह निर्णय नवयुवक मंगल दल की बैठक में लिया गया।

जनपद में मटेना एक ऐसी ग्राम पंचायत है जहां नवयुवक मंगल दल लगातार 45 वर्षों से दीपावली में गोवर्धन पूजा के दिन दीप महोत्सव का आयोजन करते आ रहा है। इस बार कोरोनाकाल के चलते नवयुवक मंगल दल ने बैठक आयोजित कर दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है। मंगल दल के पदाधिकारियों ने गोवर्धन पूजा के दिन बालीबाल प्रतियोगिता करने पर सहमति जताई। अध्यक्षता करते हुए नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष जगदीश खोलिया ने कहा कि सात नवंबर से बालीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन फाइनल खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण होगा। इसके लिए बाहरी टीमों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष जगदीश खोलिया, विकास जोशी, अशोक बड़सीला, मयंक मिश्रा, राहुल जोशी, गौरव जोशी, दिनेश जोशी, प्रकाश जोशी, नवीन जोशी, विनोद खोलिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी