कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला

बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:30 PM (IST)
कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला
कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसबीआइ तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरफ विफल हो गई है। उन्होंने कहा लोग हताश और निराश हैं। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिला कांग्रेसी कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले किया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। ईधन से लेकर प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़ गए हैं। गरीब और बेरोजगार लोगों के सामने आíथक संकट पैदा हो गया है। लाकडाउन के बाद कई युवा बेरोजगार हुए हैं। रसोई गैस का सिलिडर हर रोज बढ़ रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान में छू रहे हैं। किसान आंदोलित हैं। आटा, चावल, बिजली, पानी सब कुछ महंगा हो गया है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ते जा रहा है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, महेश पंत, बहादुर सिंह, कवि जोशी, गीता रावल, इंदिरा जोशी, अजुर्न देव, रमेश प्रसाद, धीरज कुमार, आशीष कुमार, देवेंद्र परिहार, राजा पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजली, सूरज प्रसाद, प्रकाश कुमार, रिजवान खान, महेश प्रसाद, जीवन पांडे, भगवत रावल, उमेश पांडे आदि मौजूद थे।

उधर स्वयंसेवकों की काफी समय से लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने तीव्र आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा है कि स्वयंसेवक पिछले कई वर्षो से पेंशन व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्षरत है, इसके बाद भी कोई सुध नहीं लिए जाने से उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2015 में स्वयंसेवकों का सत्यापन भी किया। तब से अब तक छह साल गुजरने को है, एक भी स्वयंसेवक को समायोजित नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी