कांग्रेस फिर से होगी मजबूत : प्रीतम

जागरण संवाददाता बागेश्वर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2019 05:18 PM (IST)
कांग्रेस फिर से होगी मजबूत : प्रीतम
कांग्रेस फिर से होगी मजबूत : प्रीतम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सोमवार को यहां कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी पंचायती चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि कांग्रेस फिर से मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी, लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता और पूरी निष्ठा से काम करना होगा।

स्थानीय एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना कर्तव्य निभाते रहना चाहिए। कहा कि आगामी पंचायती चुनाव कांग्रेस के लिए अहम होगा। कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने का मिशन शुरू किया गया है। जिसका असर आगामी चुनाव में नजर आएगा। कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायती चुनाव में जनता के बीच में रहना है। बैठक की अध्यक्षता हुकुम सिंह दानू और संचालन राजेंद्र सिंह टंगड़िया ने किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविद सिंह कुंजवाल, सतीश नेहवाल, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कोरंगा, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र कोरंगा, विनोद पाठक, सज्जन लाल टम्टा, गीता रावल, गोपा धपोला, गोविद सिंह बिष्ट, रमेश भंडारी, बाल कृष्ण, पुष्पा देवी, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, गीतांजलि, अंकुर उपाध्याय, आनंद दानू, राजेंद्र परिहार, जगदीश पुरी, गिरीश टंगड़िया, भगत रावल, वीरेंद्र नगरकोटी, लक्ष्मण राम, प्रकाश कोहली, रंजीत दास, किशन कठायत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कमला जोशी, इंद्रा जोशी, बाली राम, नंदी भंडारी, सुंदर मेहरा, महेश पंत, बहादुर बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी