मेहनरबूंगा में पेयजल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बागेश्वर कांग्रेस ने मेहनरबूंगा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM (IST)
मेहनरबूंगा में पेयजल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
मेहनरबूंगा में पेयजल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांग्रेस ने मेहनरबूंगा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पंपिग योजना से पेयजल कनेक्शन उपभोक्ताओं को देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव बालकृष्ण ने आमरण अनशन की चेतावनी दी।

शनिवार को कांग्रेसी और मेहनरबूंगा के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि पंपिग योजना से क्षेत्र के लोगों को वंचित रखा गया है। उन्हें पेयजल कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंपिग योजना उपभोक्ताओं की भूमि पर बना हुई है। जिसमें किसानों की भूमि भी बर्बाद हुई है। बावजूद भी उपभोक्ता पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग लगभग एक किमी दूर जलस्त्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जिसमें उनका समय बर्बाद हो रहा है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से सटे मेहनरबूंगा में पेयजल की स्थिति यदि ऐसी है तो ग्रामीण क्षेत्रों का हाल कैसा होगा। कहा कि सरकार हर घर नल से जल देने की बात करती है। लेकिन नगर के वार्डों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने कहा कि कई बार पेयजल किल्लत को लेकर आंदोलन किया जा चुका है। सरयू-गोमती संगम तट के पास रहने वालों को ही पानी नहीं मिल रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है।

इस अवसर पर महेश पंत, बहादुर सिंह बिष्ट, राजा पांडे, गुड्डू पाठक, जगदीश पांडे, दिनेश कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी