कोविड प्रभावितों के लिए  कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद में कोविड से प्रभावितों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 05:03 PM (IST)
कोविड प्रभावितों के लिए  कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
कोविड प्रभावितों के लिए  कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

जासं, बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद में कोविड से प्रभावितों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की तबीयत आदि खराब होने पर वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे और उन्हें अस्पताल आदि की सुविधा मिल सकेगी। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण ने बताया कि कांग्रेस कोविड क‌र्फ्यू से प्रभावित परिवारों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर है। पूर्व विधायक ने कहा कि युवक कांग्रेस द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना सराहनीय है। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने युकां द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जो नंबर जारी किए गए हैं वे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नंबर हैं। इनमें किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। कहा कि इसमें बीमार होने पर ही नहीं बल्कि किसी चीज की आवश्यकता होने पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यकर्ता जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ महासचिव रिजवान खान, जिपं सदस्य सुरेश खेतवाल, गिरीश कोरंगा, रमेश हरड़िया, अंकुर उपाध्याय आदि उपस्थित थे। वहीं गरुड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतापूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर व ऑक्सीमीटर वितरित किए।

विकास खंड के चनोली, थापल, पेटलाकोट, नरग्वाड़ी, तिलसारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री चंदन थायत, पंकज कंसेरी ग्राम प्रधान थापल अशोक नयाल, ग्राम प्रधान नरग्वाड़ी चंदन परिहार, गोविद बल्लभ पांडे, हरीश पांडे, मदन मोहन भट्ट, राजेंद्र नयाल आदि मौजूद थे। इधर वृक्षप्रेमी दिनेश लोहनी ने दो दर्जन लोगों को नि:शुल्क सब्जियों के पौधे बांटे। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन कर लोग अपनी आíथक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी