सिलिंडर सिर पर रखकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बागेश्वर में डीजल पेट्रोल तथा खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआइ तिराहे पर सिर पर सिलिंडर रख कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 04:43 PM (IST)
सिलिंडर सिर पर रखकर कांग्रेस का प्रदर्शन
सिलिंडर सिर पर रखकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : डीजल, पेट्रोल तथा खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआइ तिराहे पर सिर पर सिलिंडर रख कर प्रदर्शन किया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। लोगों के घरों में चूल्हा जलाना भारी पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से लोग बेहाल हैं। पहले से नौकरी गंवा चुके लोग परेशान हैं। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआइ तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि महंगाई दूर करने के नाम पर भाजपा ने केंद्र तथा राज्य में सत्ता कब्जाई। उन्हें अब लोगों की पीड़ा दिखाई तक नहीं देती है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब सिलिंडर 400 का था, आज वहीं सिलिंडर एक हजार का हो गया है। पहले लोगों को सब्सिडी के नाम पर अपने झांसे में लिया, अब सब्सिडी भी नहीं मिल रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों से सिलिंडर बांटे और अब वह उसकी रिफिलिग तक नहीं करा पा रहे हैं। ऐसी झूठ बोलने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, बहादुर बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, विनोद पाठक, नगर अध्यक्ष धीरज कोंरगा, युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, गोकुल परिहार, प्रकाश बाछमी, सुनीता टम्टा, गीतांजलि आदि मौजूद थे।

कपकोट में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला संवाद सूत्र, कपकोट : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, महंगे पेट्रोलियम पदार्थ, महंगा रसोई गैस सिलिंडर, महंगा खाद्यान्न के विरोध में केंद्र व राज्य की सरकार का नारेबाजी व पुतला दहन किया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री ललित फस्र्वाण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गढि़या, प्रकाश कांडपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविद बिष्ट, ममता मेहता, नवीन जोशी, नीलकमल जोशी, गणेश ऐठानी, करम सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी