कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों के नाम किए घोषित

जागरण संवाददाता बागेश्वर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने जिला पंचायत की 14 सीटों पर अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:38 AM (IST)
कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों के नाम किए घोषित
कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों के नाम किए घोषित

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने जिला पंचायत की 14 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। जबकि पांच सीटों कांग्रेस ने अभी किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और उनकी पत्नी वंदना ऐठानी को भी उम्मीदवार घोषित किया है। अलबत्ता भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का नाम घोषित होने के बाद अब प्रचार जोर पकड़ेगा। कारासीबूंगा अनुसूचित जाति राजेंद्र प्रसाद, असों सामान्य त्रिभवुन सिंह नेगी, जेठाई अनुसूचित जाति सच्जन लाल टम्टा, सिमकुना अनुसूचित जाति महिला पूजा आर्य, भैरू चौबट्टा महिला गोपा धपोला, तोली महिला सुषमा देवली, शामा सामान्य हरीश ऐठानी, बड़ेत महिला वंदना ऐठानी, नान-कन्यालीकोट अनुसूचित जाति महिला रेखा आर्य, वच्यूला महिला भावना जोशी, पिगलो सामान्य देवेंद्र परिहार, अणां महिला मंजू डसीला, कौसानी अनुसूचित जाति महिला मोनिका नारायण, भकुनखोला सामान्य भुवन पाठक आदि को जिला पंचायत को उम्मीदवार घोषित किया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने त्रिस्तरीय चुनावों के लिए विधायक, विधायक प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की। जिलेवार पार्टी की ओर से अधिककृत किए जाने वाले उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। आम सहमति के बाद जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई। पूर्व विधायक कपकोट ललित फस्र्वाण ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब पंचायत चुनाव को जुटेंगे और घोषित प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।

---------

इन सीटों पर नहीं हुई घोषणा

जिला पंचायत सदस्य सिमगढ़ी, सिमकूना, मन्यूड़ा, चौंरा और सात सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। यहां अब भाजपा तथा अन्य उम्मीदवारों के साथ चुनावी घमासान होगा।

chat bot
आपका साथी