कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय युवा कांग्रेस ने राफेल घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 04:38 PM (IST)
कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय युवा कांग्रेस ने राफेल घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का पुतला फूंका। कहा कि गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे का जो आडियो लीक हुआ है उससे साफ हो चुका है कि राफेल सौदेबाजी में महाघोटाला हुआ है। मोदी सरकार जांच कराने से डर रही है।

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ मोदी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि राफेल घोटाले को लेकर गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे का आडियो लीक हुआ है उससे स्पष्ट हो चुका है कि यह महाघोटाला है। मोदी सरकार जीपीसी के द्वारा जांच कराने से डर रही है। युवा कांग्रेस राफेल घोटाले का पुरजोर विरोध करती है और जेपीसी का गठन और राफेल जांच की मांग करती है। इस मौके पर गो¨वद कठायत, गीता रावल, सुनीता टम्टा, राजेंद्र टंगड़िया, सूर्यभान दफौटी, देवेंद्र बघरी, मनीष वाणी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी