कपकोट में कांग्रेस और सफाई कर्मी आमने-सामने

कपकोट में सफाई व्यवस्था को लेकर आंदोलनकारी सफाई संघ व कांग्रेस आमने-सामने आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM (IST)
कपकोट में कांग्रेस और सफाई कर्मी आमने-सामने
कपकोट में कांग्रेस और सफाई कर्मी आमने-सामने

संसू, कपकोट: नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर आंदोलनकारी सफाई संघ व कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। सफाई संघ ने कांग्रेस पर उनके आंदोलन को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के वह समर्थन में हैं।

रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविद बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, सभासद व कांग्रेस कार्यकर्ता यहां-वहां बिखरे कूड़े को एकत्र कर रहे थे। ताकि गंदगी ना फैले। गंदगी होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। लेकिन जैसे ही सफाई संघ को पता चला वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उनके हड़ताल को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। जिस कारण सफाई नही हो रही है। इसके बावजूद राजनीतिक दल उनके आंदोलन को खंडित करने का प्रयास कर रही है। जिसके बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नगर में किसी प्रकार की सफाई हुई तो वह अपना आंदोलन और उग्र करेंगे। इस अवसर पर छोटे लाल, केदारी, सुरेश, राजीव, मंदीप, संजीव, अर्जुन, कमल, राहुल, अबीता, बबीता, विमला, विकल, गोविद, आमिर, राजू गढिया, जितेंद्र आदि मौजूद थे। इधर सफाई कर्मियों के आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सफाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

---------

सफाई कर्मियों ने नही उठने दिया कूड़ा

सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह गंदगी पसर गई है। चरमराती सफाई व्यवस्था को देखते हुए रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व ईओ राजदेव जायसी ने बिखरे कूड़े को कूड़ेदान में डालने के लिए सफाई अभियान चलाया। खबर मिलते ही सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कूड़ा नहीं उठाया गया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नही होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

--------------

हम सफाई कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में ही है। यहां वहां बिखरे कूड़े को एकत्र कर एक जगह पर रखा जा रहा था। सफाई नही कर रहे थे। सफाई नही होने जो दिक्कतें हो रही थी उसके बाद यह कदम उठाया गया।

-गोविद बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी