कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 188 बूथों के बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:19 PM (IST)
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 188 बूथों के बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 188 बूथों के बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 188 बूथों के च्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने को कहा गया।

बैठक की अगुआई करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ के च्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें पार्टी की रीति, नीति के अलावा केंद्र और राज्य सरकार के विकास को लेकर लोगों तक पहुंचाना है और उन्हें भाजपा की सरकार बनाने के लिए समझना है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बना रही है, जिसको लेकर कार्यकर्ता तन, मन से अपना योगदान देंगे। इस दौरान पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत किया गया। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने क्षेत्र में किए गए विकास की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, सुरेश गढि़या, राम सिंह कोरंगा, कुंदन परिहार, मनोहर राम, दयाल ऐठानी, पूरन गढि़या, जिपंअ बसंती देव, गोविद दानू, गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह, कुंदन रैखोला, योगेश हरड़िया, दलवीर सिंह दानू, पुष्पलता मेहता, नीमा धपोला आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी गोविद सिंह टंगड़िया ने किया।

chat bot
आपका साथी