कमेंटटर चारू शर्मा की पिडारी यात्रा फिर अधूरी

भारतीय किक्रेट कमेंटेटर चारू शर्मा पिडारी ग्लेशियर की यात्रा को आए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह यात्रा पूरी नहीं कर सके। साथ में दो बेटे भी शामिल थे। खरकिया के समीप उनका वाहन खड़ा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:42 PM (IST)
कमेंटटर चारू शर्मा की पिडारी यात्रा फिर अधूरी
कमेंटटर चारू शर्मा की पिडारी यात्रा फिर अधूरी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय किक्रेट कमेंटेटर चारू शर्मा पिडारी ग्लेशियर की यात्रा को आए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह यात्रा पूरी नहीं कर सके। साथ में दो बेटे भी शामिल थे। खरकिया के समीप उनका वाहन खड़ा था। रानीखेत से जिला प्रशासन को उनके स्वजनों का फोन आने पर प्रशासन भी अलर्ट हो गया। भारतीय कमेंटेटर चारू शर्मा पिडारी ग्लेशियर की यात्रा में पर 17 अक्टूबर को निकले थे। वह खरकिया में वाहन खड़ा करने के बाद खाती पहुंच गए। उनके साथ उनके बेटे देवेश्वर और धुव्र शर्मा भी थे। उन्होंने बताया कि वह जब 1974 में राजस्थान से पढ़ाई कर रहे थे। उस समय भी पिडारी ग्लेशियर की यात्रा पर आए थे। तब भी वह पिडारी की यात्रा पूरी नहीं कर सके। इस बार बेटों के साथ थे, लेकिन यात्रा अधूरी रही। बताया कि जब उनको उत्तराखंड में हाई-अलर्ट की जानकारी मिली तो वह खाती गांव में रुक गए। यहां लोगों ने उनका बहुत आदर सत्कार दिया। स्वादिष्ट खाना खिलाया। उन्होंने बताया कि 17, 18, 19 अक्टूबर को लगातार बारिश के कारण खाती गांव से बाहर नहीं निकल सके। 20 अक्टूबर को उन्होंने लोकल में एक ट्रेक किया। 21 को सुंदरढुंगा घाटी में जांतोली के ट्रेक पर गए। 20 को धाकुड़ी पहुंचे। वहां लोनिवि आवास में रुके। 23 को सुबह, धाकुड़ी टाप और फिर घर को निकल गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान लोकल गाइड प्रकाश दानू और उनके मित्र सुमित गोयल ने काफी मदद की। जिला प्रशासन ने भी काफी मदद की। जब पता लगा कि सुंदरढूंगा यात्रा के दौरान कुछ लोगों की मौत हो गई तो इसका बेहद दुख हुआ। उनको पहाड़ के लोगों का आदर-सत्कार और व्यवहार काफी अच्छा लगा। इधर, एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि रानीखेत से सुनित गोयल नाम के व्यक्ति का फोन जिला प्रशासन को आया था। प्रशासन ने भी उन्हें सहयोग किया और वह वापस लौट गए हैं।

क्विज मास्टर भी है शर्मा चारू शर्मा भारतीय कमेंटेटर, कंपेयर और क्विज मास्टर हैं। वह मशहूर प्रो कबड्डी लीग के डायरेक्टर हैं। वह 2008 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु 20-20 क्रिकेट टीम के सीईओ थे, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। चारू शर्मा ने अपनी शानदार कमेंट्री से सभी भारतीयों के दिल में छाप छोड़ी है। उन्होंने ईएसपीएन के साथ एक पेशेवर एंकर के रूप में काम किया है।

chat bot
आपका साथी