अल्मोड़ा में ठंड बढ़ी, अलाव की व्यवस्था नहीं

नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। न्यूनतम पारा भी अब 10 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। लेकिन अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात में श्रमिकों समेत अन्य कामकाजियों को ठिठुरना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 05:19 PM (IST)
अल्मोड़ा में ठंड बढ़ी, अलाव की व्यवस्था नहीं
अल्मोड़ा में ठंड बढ़ी, अलाव की व्यवस्था नहीं

संस, अल्मोड़ा : नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। न्यूनतम पारा भी अब 10 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। लेकिन अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात में श्रमिकों समेत अन्य कामकाजियों को ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं पालिका शासन की ओर से आदेश जारी होने का इंतजार कर रही है।

नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में तेज धूप से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह-शाम ठंड ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के बीच भी नगर में अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। अलाव नहीं जलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर रात्रि गश्त में पुलिस, देर शाम काम से लौटने श्रमिक, यात्रियों और आम लोग शाम को ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। बतादें कि हर साल अल्मोड़ा में बस स्टेशन, टैक्सी स्टेंड, शिखर तिराहा, चौघानपाटा समेत कुल छह से सात स्थानों में अलाव की व्यवस्था की जाती है। जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है। इस बार अब तक व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए शासन से अब तक आदेश जारी नहीं हुए है। जबकि न्यूनतम पारा प्रति दिन दस डिग्री से कम बना हुआ है। नगर में बढ़ती ठंड के बीच अलाव जलाए जाते हैं। छह से सात स्थान चिह्नित किए जाते हैं। फिलहाल शासन से इसको लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। जैसे ही आदेश जारी होंगे अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

- श्याम सुंदर प्रसाद, ईओ, नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी