मौसम साफ, गिरने लगा पाला

बागेश्वर में पिछले दो दिन से धूप खिलने से रात में पाला गिरने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:33 PM (IST)
मौसम साफ, गिरने लगा पाला
मौसम साफ, गिरने लगा पाला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पिछले दो दिन से धूप खिलने से रात में पाला गिरने लगा है। वहीं बारिश नहीं होने से काश्तकार मायूस है। सूखी ठंड पड़ने से बीमारी भी बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम साफ होते ही जिले में पाला भी गिरने लगा है। रात के समय पाला गिर रहा है। जो सुबह तापमान कम होने पर बर्फ की सफेद चादर की शक्ल ले रहा है। जिले के कपकोट, कांडा, कौसानी पाला से प्रभावित क्षत्र है। अभी कम पाला गिर रहा है। पाला ज्यादा गिरेगा तो लोगों की मुसीबतें उतनी ही बढ़ जाएंगी। वहीं रबी की फसल की बुआई शुरू हो गई है। काश्तकार बारिश नहीं होने से परेशान है। अगर बारिश नहीं हुई तो उन्हें खासा नुकसान होगा। नदियों का जलस्तर भी कम होने से सिचाई व्यवस्था भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है। कई जगहों पर तो नहर भी सूख गई है। पहाड़ में 80 प्रतिशत खेती बारिश के पानी पर ही निर्भर है। अगर बारिश नहीं हुई तो काश्तकारों की फसलें चौपट हो जाएंगी। इसको लेकर काश्तकार काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड कपकोट के ईई अनिल कुमार का कहना है कि पाले से बचाव के लिए सड़क पर चूने का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पालाग्रस्त क्षेत्रों में पहले से ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। जहां पर चेतावनी बोर्ड नहीं होंगे, उन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। बताया कि विभाग ने बर्फबारी से बचाव के लिए भी जरूरी तैयारी की है। इसके तहत सड़कों पर गिरी बर्फ तत्काल हटवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी