बच्चों ने साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जाना

गरुड़ तहसील के बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के बताए गए उपाय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:44 PM (IST)
बच्चों ने साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जाना
बच्चों ने साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जाना

संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील के सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में दो दिवसीय आनलाइन साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के पुलिस उपाधीक्षक स्टाफ राजेश ध्यानी ने बच्चों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी और जागरुक किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि एटीएम कार्ड का उपयोग कैसे किया जाता है और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को हैकिग के बारे में भी जानकारी दी। कहा, आनलाइन पढ़ाई करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए।

इस मौके पर बच्चों ने अनेक सवाल पूछ अपनी शंका का समाधान किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर साइबर क्राइम देहरादून कुलदीप टम्टा ने भी बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के 106 बच्चों ने आनलाइन कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक जावेद सिद्दकी, प्रधानाचार्या रजिया सिद्दकी, आईटी इंचार्ज मुरसिल सिद्दकी, केवलानन्द जोशी समेत 42 शिक्षकों ने भी भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी