अनियंत्रित होकर कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल

बागेश्वर में मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:39 PM (IST)
अनियंत्रित होकर कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल
अनियंत्रित होकर कार सरयू नदी में गिरी, चार घायल

फोटो-18बीएजीपी-3,4,5------ जागरण संवाददाता, बागेश्वर: मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि चालक को हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान वाहनों पर पुलिस का शिकंजा धीमा पड़ गया है। मंगलवार को होंडा सिटी कार यूके04,क्यू, 0599 तेज गति से नगर से बिलौना की तरफ जा रही थी। सैंज के समीप ठंडी रोड में अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहन चालक मोहित दानू 24 वर्ष, वरुण 24 वर्ष, मोहित कुमार 21 वर्ष, गौरव सिंह गढि़या 24 वर्ष सभी मंडलसेरा निवासी घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार गिरते ही रेस्क्यू का मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने चारों को कार से बाहर निकाला और एक आल्टो वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार चालक को कम चोटें हैं। जबकि अन्य के सिर और शरीर के अंदुरुनी हिस्सों में चोटें हैं। उनका उपचार चल रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ एसएसआई खष्टी बिष्ट ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना मतलब घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार में चारों युवक थे और चालक का लाइसेंस भी चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा। ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।

chat bot
आपका साथी