भाजपाइयों ने बागेश्वर और कांडा में की आतिशबाजी

बागेश्वर मे पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढि़या के बीस सूत्रीय कार्यंक्रम क्रियान्वयन समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:05 PM (IST)
भाजपाइयों ने बागेश्वर और कांडा में की आतिशबाजी
भाजपाइयों ने बागेश्वर और कांडा में की आतिशबाजी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढि़या के बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने गरुड़, कपकोट, कांडा और बागेश्वर में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गढि़या को दायित्व मिलने पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।

बुधवार को भाजयुमो ने एसबीआइ तिराहे पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। मोर्चा के अयक्ष मनोज ओली ने कहा कि गढि़या पूर्व विधायक थे और पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान भी उनके पास रही। उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली उसका निर्वहन पूरी इमानदारी के साथ किया। इस दौरान विधायक बलवंत भौर्याल कपकोट, चंदन राम दास बागेश्वर, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि ने भी खुशी जताई और गढि़या को बधाइयां दी। इस मौके पर खड़क टंगड़िया, प्रकाश साह, दयाल कांडपाल, रवि करायत, राजकुमार मेहता, पुष्पलता मेहता, विमला कपकोटी, विवेक तिवारी, गोविद बाफिला, भूपेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

उधर, कांडा कालिका मंदिर प्रांगण में भाजपाई एकत्र हुए। उन्होंने गढि़या के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई और मिष्ठान वितरित किया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुंदर सिंह गढि़या ने कहा कि कांडा-कमस्यार घाटी में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने पार्टी संगठन का आभार जताया। इस मौके पर सविता नगरकोटी, हीरा सिंह कम्र्याल, भगवान भंडारी, गणेश भौर्याल, बलवंत सिंह माजिला, ठाकुर सिंह, भुवन कांडपाल, त्रिलोक सिंह बोरा, धीरज गढि़या, धर्मानंद कांडपाल, बहादुर सिंह भंडारी, चंचल नगरकोटी, दयानिधि पंत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी